समस्याओं को लेकर हुआ था आंदोलन , सौंपा था ज्ञापन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नर्मदापुरम इकाई द्वारा आईटीआई में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में किए गए आंदोलन का परिणाम सामने आया है। परिषद द्वारा संयुक्त संचालक, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मध्यप्रदेश को ज्ञापन सौंपकर संस्थान की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप आईटीआई में प्राचार्य की कुर्सी पर “लापता” के पोस्टर लगाकर अनोखा प्रदर्शन भी किया था। इस आंदोलन के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी प्राचार्य संजय टेकाम को पद से हटा दिया है, जिसे विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित की बड़ी जीत बताया है।विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि संस्थान में साफ-सफाई, पीने के पानी, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं कक्षाओं के नियमित संचालन को शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
