कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। पुलिस रक्षित केंद्र, थाना कोतवाली और देहात में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़ा और एक दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी । होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मी ,अधिकारी और कर्मचारी जमकर थिरके और खूब डांस किया। ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर रंग गुलाल उड़ाया और जमकर होली खेली। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कलेक्टर सोनिया मीणा भी पहुंचीं और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी ने त्योहारों पर कानून व्यवस्था को बनाए रखा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन , एसडीओपी जितेंद्र पाठक , रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके साथ ही कोतवाली और देहात थाना में भी जमकर रंग गुलाल उड़ा और एक दूसरे को होली की शुभकामना दी।

