दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम भटगांव में सोमवार को सुबह गांव के पास ही एक युवक और युवती के शव मिले। खबर मिलते ही एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं । एफएसएल टीम भी पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि एक युवक ने युवती को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मार ली। अभी इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्यवाही होगी। अभी परिजनों को बुलाया जा रहा है । बताया जाता है कि इनके शव गांव के पास ही सोमवार सुबह मिले अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता ।
पुलिस जांच कर रही है।
इनका कहना है
ग्राम भटगांव के पास सोमवार सुबह एक युवक युवती की शव मिले हैं । एफएसएल टीम जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया युवक ने युवती को गोली मारी और फिर भी खुद स्वयं गोली मार ली। अभी पूरी मामला स्पष्ट नहीं है जांच की जा रही है।
संजू चौहान
एसडीओपी सुहागपुर
