दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मप्र सड़क परिवहन निगम संभागीय कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया कि कर्मचारियों के वैधानिक भुगतान के लिए आवेदन प्राप्त करने की तिथि 9 मार्च को रखी गई है। इसके उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रबंध निदेशक से कर्मचारियों ने यह मांग की है कि होली, रंग पंचमी के त्यौहार होने की वजह से कर्मचारी समय पर आवेदन प्राप्त करने में असमर्थ रहेंगे अतः 15 मार्च तक तारीख बढ़ाई जाए। पूर्व अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने बताया कि लगभग 19 कर्मचारी मृत हो चुके हैं एवं कई कर्मचारी वृद्ध एवं चलने फिरने में असहाय है जिसके कारण व्यक्तिगत फॉर्म मुख्यालय से प्राप्त करने में असमर्थ हैं । दीक्षित ने कहा कि हर डिपो कार्यालय में किसी व्यक्ति विशेष को जिम्मेदारी देते हुए फॉर्म प्राप्त करने के आदेश जारी किया जाना चाहिए जिससे सेवानिवृत कर्मचारी अपने वैधानिक भुगतान को प्राप्त कर सके। स्थानीय नेहरू पार्क में रखी गई बैठक में पूर्व डिपो प्रबंधक राज सिंह चौधरी, डिपो ऑडिटर जमाल खान, सुपरवाइजर दिनेश मालवीय सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित हुए। आज जिला कलेक्टर को भी इस विषय में ज्ञापन दिया जाएगा साथ ही विधायक एवं सांसद को कर्मचारियों की समस्यायों से अवगत कराया जाएगा।

