
नर्मदापुरम / पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डोलरिया की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। दिनांक 28/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी डोलरिया निरीक्षक प्रवीण चौहान द्वारा NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए द मान ढाबा के सामने डोलरिया सिवनी मालवा रोड ग्राम सोनखेड़ी से आरोपी विशाल पिता शिव कुमार श्रीवास्तव (उम्र 22 साल, निवासी- डिपो के पास खिरकियां, थाना छिपावड़, जिला हरदा) को एक काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकिल पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक बैग में दो थैली में कुल 9 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 1,50,000 रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (कीमत लगभग 1,25,000 रुपये) कुल मशरुका करीब 2,75,000 रुपये का जप्त कर थाना डोलरिया में अपराध क्रमांक 183/26, धारा 08/20 NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोलरिया निरीक्षक प्रवीण चौहान, उपनिरीक्षक गणेश रघुवंशी, स.उ.नि. दुर्गेश मालवीय, स.उ.नि. नरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक मोहित आठनेरे, आरक्षक तीर्थ कुमार यादव एवं आरक्षक संगीत राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

