दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के भोपाल तिराहे पर रविवार को ट्राइडेंट कंपनी का सामान ले जा रहा एक ट्राला पलट गया । फिलहाल जनहानि की कोई खबर नहीं है । 16 पहिए वाला यह ट्राला अनियंत्रित होकर तिराहे के नजदीक पलट गया। बताया जाता है कि टायर फटने से यह हादसा हुआ लेकिन इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। इसको देखकर आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया और भारी मात्रा में लोग जमा हो गए। बताया जाता है कि इसमें भारी मात्रा में कंपनी का सामान था और दबाव से इसका टायर फट गया जिससे ट्राला अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

