दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुरेश पचौरी बालागंज स्थित राठौड़ निवास पहुंचे । उन्होंने स्व. श्रीमती कमलाबाई राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप राठौर की पूज्नीय माताजी स्व श्रीमती कमलाबाई राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माताजी का जाना न केवल राठौर परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। एक मां का साया उठने का दुःख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। श्रीमती कमलाबाई राठौर एक ममतामयी और उच्च आदर्शों वाली महिला थीं, जिनके संस्कार आज उनके सुपुत्रों और परिवार के रूप में हमारे सामने हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सी.बी. खरे, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, बीनू बुधोलिया, पुरुषोत्तम मालवीय, अभिषेक मालवीय,अमित खत्री, शिवराज चंद्रोल और गोविंद चौधरी मौजूद थे।

