दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन में आगामी त्यौहारों को देखते हुए सघन पेट्रोलिंग एवं अवैध शराब बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस ने 1 मार्च को डार्क स्लेटी रंग की एक अल्टो कार क्रं MP.04.CQ.4964 से अवैध शराब जप्त की। रोहित राय पिता दिनेश राय उम्र 32 साल निवासी होली चौक बरेली थाना बरेली जिला रायसेन कार चला रहा था। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी मे दो कार्टून मे बैंग पाइपर 375 एमएल के 48 नग (02 पेटी), लाल के क्वाटर अलग अलग बोरियों में एक कार्टून में 180 एमएल के कुल क्वाटर 250 नग (05 पेटी) कुल 63 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 50 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार कीमती 2 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया की वह होली के त्यौहार मे शराब बेचने के लिए शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किये जाता है।
उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. प्रदीप सोनी की रही।

