


नर्मदापुरम / ‘युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में 20 से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य आयोजित अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुलिस थाना कोतवाली का विशेष भ्रमण किया।
इस भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिसिंग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें समाज में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एडीपीओ जितेंद्र पाठक, टी.आई. कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला, टी.आई. देहात ऊषा मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

