शनिवार को भी कुलामड़ी रोड पर पल्सर से ले गए थे टंकी
डिलीवरी करने वालों ने कहा आसपास घूम रही थी पल्सर
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में इन दिनों गैस की टंकी चुराने की वारदात बढ़ रही है। 18 फरवरी को ग्वालटोली के फूल बगिया क्षेत्र से गैस की टंकी से भरे ऑटो एमपी 05 एल ए 2293 से एक गैस टंकी चोरी हो गई। इसको लेकर डिलीवरी करने वालों ने थाने में शिकायत की। डिलीवरी करने वाले कुलदीप कहार कोरी घाट निवासी वार्ड न. 1 अविरत गैस डिस्ट्रीब्यूटर में गैस सिलेण्डर डिलेवरी का काम करते हैं। कुलदीप ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे लश्कर चौक फूल बगिया ग्वालटोली में आटो खड़ा कर गैस सिलेण्डर डिलेवर करने गया और वापस आया तो एक भरा सिलेण्डर कम था जो कि चोरी हो चुका था। उन्होंने कोतवाली आकर लिखित शिकायत की। कुलदीप का कहना है कि एक पल्सर गाड़ी आसपास काफी समय से घूम रही थी। कुलदीप कहार ने जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की ।
शनिवार को भी दिनदहाड़े पल्सर सवार बदमाशों ने ले गए थे सिलेंडर
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुलामड़ी रोड पर शनिवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। गरिमा गैस सर्विस के गोदाम के बाहर खड़े सप्लाई वाहन से दो अज्ञात युवकों ने सरेराह गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए थे। शनिवार सुबह गरिमा गैस सर्विस का टाटा एस वाहन एमपी 05 एवं ए 0124 सप्लाई के लिए तैयार खड़ा था। वाहन में 45 घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर लदे हुए थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने बड़ी चालाकी से वाहन में रखा एक भरा हुआ घरेलू सिलेंडर उठाया और स्प्रिंग डेल स्कूल की ओर भाग निकले थे।गैस एजेंसी संचालक ने भी देहात थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बदमाश सीसीटीवी में सिलेंडर ले जाते भी देख रहे थे।

