दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में आरपीएफ ने एक यात्री के बैग में रखे रुपए पहचान कर उनके हवाले किए। बताया जाता है कि रेल मदद 2026022700644 पर सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नंबर 12191 के कोच बी टू वर्थ नंबर 40 पर एक लाल, भगवा कलर का बेग छूट गया है, जिसमें रूपये रखे हैं। गाड़ी नर्मदापुरम आगमन पर उक्त बैग को हेड कांस्टेबल सुनील पुरी गोस्वामी ने को आरपीएफ आउट पोस्ट पर लाए। सूचना शिकायतकर्ता ऋषभ देवानंद को 17510 रूपये मिलने की सूचना मोबाइल पर दी गई। शिकायतकर्ता के परिचित आउट पोस्ट नर्मदापुरम में आए। पूछने पर अपना नाम वरुण काकरिया उम्र 22 वर्ष नि ग्राम श्याम पूरा तह लहार जिला भिंड को उपरोक्त धन राशि दो गवाहों के समक्ष तस्दीक उपरान्त सुपुर्द की गई।

