
नर्मदापुरम / हाल ही में दतिया में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में समेरिटन्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आरुषि सल्लाम ने स्वर्ण तथा चारु चिचाम ने रजत पदक हासिल किया। वहीं पूर्वी यादव, तनिष्का यादव, सानवी गौर, सुहानी शर्मा, अर्नवी मिश्रा, सौम्या चौहान, शिवांश मालवीय एवं दक्ष धुर्वे ने कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी माह दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं कोच के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
खिलाड़ियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विक्रांत खंपरिया, राजेंद्र रघुवंशी, सचिन खंपरिया तथा खेल प्रशिक्षक वैशाली तिवारी एवं विनोद साहू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

