नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आज दिनांक 30.10.2026 को प्राचार्य डाॅ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में वित्तीय साक्षरता अभियान प्रारंभ हुआ। जिसमें अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. पी. आर. मानकर द्वारा वाणिज्य संकाय की छात्राओं की सेबी/एस एम.पी की स्थापना व कार्यों के बारे में बताते हुए वर्तमान में हो रही धोखाधड़ी के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसके कारण व इसे दूर करने के उपायों व सावधानियों से अवगत कराया गया। जिसमें अजय तिवारी, डाॅ. मनीषा तिवारी, डाॅ. निशा रिछारिया ने सहयोग प्रदान किया।
नीतेश पाल सहायक प्राध्यापक ने विज्ञान संकाय की छात्राओं को डिजिटल धोखाधडी किस किस प्रकार से होती है एवं उसे किस प्रकार से रोका जा सकता है उसके बारे में जागरूक किया तथा सचेत रहने को कहा गया।
सुश्री काजोल सेन ने कला संकाय की छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी नहीं देने की एवं किसी भी प्रकार की फ्राॅड लिंक को डाउनलोड नही करने की सलाह दी साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाईन नं. 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। इस प्रकार अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा महाविद्यालयीन छात्राओं को वित्तीय साक्षरता जागरूकता का कार्य किया गया। इसमें लगभग 450 छात्राओं को जागरूक करते हुए स्वयं को, परिवार वालों को रिश्तेदारों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाॅफ, प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. जी. सी. पांडे, डाॅ. आशीष सिंह, डाॅ. विनीत अग्रवाल, प्रो. आर के चैकीकर, डाॅ. रफीक अली ने सहयोग प्रदान किया।

