समाज के लोगों में जन चेतना लाना उद्देश्य
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
भुआणा प्रांतीय गुर्जर महासभा के तत्वाधान में गुर्जर जन चेतना यात्रा बुधवार को नर्मदा पुरम पहुंची। यह यात्रा 23 फरवरी से बुखार दास बाबा आश्रम छनेरा से शुरू हुई जो विभिन्न नगरों से होते हुए बुधवार शाम राम जी बाबा समाधि स्थल पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस वाहन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। एडवोकेट अनिल कांनवा का कहना है कि गुर्जर संतों के सम्मान में यह गुर्जर जन चेतना यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से लोगों के लोगों में जन चेतना लाने , संतों का सम्मान करने, नशा मुक्ति, जागरूकता सहित अन्य बातों का संदेश देना है। तीन दिवसीय इस वाहन यात्रा में गुर्जर समाज के सभी समितियों के सदस्य और महिला मंडल ने भी सहयोग किया। बुधवार राम जी बाबा समाधि पर आरती के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान गुर्जर समाज भुआणा प्रांत हरदा और नर्मदा पुरम के समाज के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर गणेश महंत, विजय रामकृष्ण पाटिल, कमलेश वर्मा, रीतेश, ईशू राजेश, केपी बांके, डॉ अमित पाटिल, महेंद्र पटेल, केशव महंत, कमल, महेंद्र , जितेंद्र अजय, गोकुल, सतीश पटेल सहित अन्य सामाजिक लोग शामिल हुए।

