दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के बस स्टैंड के सामने होटल कृष्णा लॉज से एक युवक के साथ 4 लाख 47 हजार रुपए की ठगी हो गई। इसको लेकर मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक के खाते से धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर का मामला 13 फरवरी से 24 फरवरी के बीच का बताया जा रहा है। कृष्णा लाज बस स्टैंड के पास यह घटना हुई ।पुलिस के अनुसार दिनेश नामक युवक से अज्ञात आरोपियों द्वारा 4 लाख 47 हजार 268 रुपए बैंक खाता से धोखाधड़ी कर ट्रांसफर कर लिए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

