दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के अग्रवाल एजोटिका कॉलोनी में बदमाशों ने गेट का ताला तोड़कर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इसको लेकर देहात थाने में मामला दर्ज कराया गया । अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अग्रवाल एजोटिका कॉलोनी में चंपा अधिकारी पंचायत भवन के पास चोपना निवासी जो हाल मुकाम अग्रवाल एजोटिका कॉलोनी में रह रहे हैं उनके घर का गेट तोड़कर शुक्रवार को बदमाशों ने सोने का हार, सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र , पायल, चैन और नगदी 35000 रुपए लेकर रफू चक्कर हो गए। अब इस मामले में पुलिस ने धारा 331 (4) 305 (ए ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

