दयाराम फौजदार रिपोर्टर बनखेड़ी।
अखिल भारतीय नर्मदांचल पाल समाज संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में प्रमोद पाल मनोनीत किए गए। रविवार को पाल भवन साड़ियां में इसको लेकर एक बैठक पाल भवन में आयोजित की गई थी। इस दौरान अखिल भारतीय नर्मदांचल पाल समाज संगठन के अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। संगठन की पदाधिकारियों और सदस्यों की सर्व सहमति से प्रमोद पाल को नवीन अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर गोपाल पाल , तुलाराम पाल बरेली नियुक्त किए गए। नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सभी सामाजिक लोगों और विशिष्टजनों ने शुभकामनाएं दी है।

