दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम हिरण खेड़ा में रविवार को अज्ञात लोगों ने माखनलाल चतुर्वेदी हायर सेकेंडरी स्कूल में आग लगा दी जिससे फाइलें और दस्तावेज सहित टेबल कुर्सी जलकर खाक हो गए । आग से भारी नुकसान हुआ। इस मामले में सिवनी मालवा के थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा । बताया जाता है कि स्कूल में आग लगाने की विरोध में लोगों ने धरम कुंडी इटारसी मार्ग पर चक्का जाम भी कर दिया जो प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने समझाईश के बाद खोला गया। अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है । आग की खबर लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। अब जांच चल रही है।
इनका कहना है
अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को अरेस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।
सुधाकर बारस्कर
थाना प्रभारी सिवनी मालवा
