साधु की हत्या की बनाई मनगढ़ंत कहानी
एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार धोखाधड़ी के अपराधों की गुत्थी सुलझाने मे सफलता प्राप्त कर रही है | मंगलवार को फरियादी राकेश कुमार वर्मा पिता श्री हरप्रसाद वर्मा उम्र 63 वर्ष नि मदन कॉलोनी द्वारा अनावेदक अंकित शर्मा पिता विपिन शर्मा नि आदर्श नगर आईटीआई के विरुद्ध दफ़ीना ( माया ) निकलाने और उसका सोना पकड़ा जाने के बाद जेल जाने से बचा लेने के नाम पर धोखाधड़ी कर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नगद के माध्यम से करीबन 1 करोड़ 4 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने संबन्धित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था | उक्त आवेदन पत्र के संज्ञान पर मामला गंभीर प्रकृति का पाया जाने पर त्वरित जांच की जाकर पाया गया की अनावेदक अंकित शर्मा पूर्व मे आवेदक का कार चालक था। अनावेदक द्वारा आवेदक से अच्छे व्यवहार बनाकर आवेदक को तंत्र-मंत्र, दफ़ीना ( माया ) का गढ़ा हुआ सोना निकालने की कहानियाँ सुनाकर आवेदक को अपने साथ उसके घर ले जाकर खुदाई की गयी। खुदाई मे एक पोटली निकालकर बिना खोले आवेदक को पुलिस का डर दिखाकर आवेदक के घर मे तिजोरी मे रखवा दी गई | करीबन 07-08 दिन बाद अनावेदक द्वारा आवेदक को उज्जैन के काल्पनिक महाराज की मंगढ़त कहानी सुनायी गई एवं उक्त पोटली के संबंध मे पुलिस को सूचना मिलने पर अनावेदक द्वारा नकली राकेश वर्मा को पुलिस के सामने पेश करने की कहानी सुना कर लाखों रुपए ले लिए | कुछ दिन बाद उक्त साधू की हत्या होने की मंगढ़त घटना की कहानी सुनाकर आवेदक को भयभीत किया जाकर अनावेदक द्वारा आवेदक से करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी करना पाया गया | आवेदक राकेश कुमार वर्मा, अनावेदक अंकित शर्मा की मंगढ़त कहानियों से भयभीत होकर आवेदक द्वारा ऑनलाइन, नगदी एवं गोल्ड लोन आदि के माध्यम से आरोपी अंकित शर्मा पिता विपिन शर्मा नि आदर्श नगर आईटीआई नर्मदापुरम द्वारा 1,04,14,150 के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 308(6),308(7),318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | प्रकरण मे आरोपी अंकित शर्मा को पुलिस हिरासत मे लिया जाकर पूछताछ की जा रही है | प्रकरण वर्तमान मे विवेचना के अंतर्गत है। मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह-थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर 583 रितेश यदुवंशी, आर 42 अजमेश चंद्रोल, आर 717 रवि कुशवाह,आर 771 हरीश, आर 651 अविनाशी एवं आर 285 रामकुमार वर्मा की भूमिका रही।

