
नर्मदापुरम / इटारसी में खुले एवं असुरक्षित नालों से लगातार बढ़ते दुर्घटनाओं के खतरे को लेकर अधिवक्ता सिद्धार्थ आर्य द्वारा की गई शिकायत पर संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने संज्ञान लिया है।
दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी, इटारसी को तत्काल आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नियमानुसार कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
सिद्धार्थ आर्य ने कहा, शहरवासियों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस सुरक्षा व्यवस्था चाहिए।
अब सवाल यह है कि संभागीय प्रशासन के निर्देशों के बाद भी नगर पालिका कब तक खुले नालों को सुरक्षित करेगी?

