दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
वरिष्ठ अधिवक्ता, परिवहन व आरटीआई विशेषज्ञ उच्च न्यायालय याचिका एक्सपर्ट सूरज प्रकाश अग्रवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संपूर्ण नर्मदापुरम के लिए केंद्रीय पब्लिक नोटरी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उन्हें अफरोजा कुरैशी उच्च न्यायालय शपथ आयुक्त नर्मदापुरम, सुश्री शीला कश्यप शपथ आयुक्त नर्मदापुरम, एम एस चौहान पूर्व उप संचालक अभियोजन, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत , सचिव अनुपम दुबे , कोषाध्यक्ष गुरप्रीत कौर, ग्रंथपाल सौरभ तिवारी एवं smt दीप्ति राठौर , नीता चौधरी सहित समस्त कार्यकारिणी रितेश विश्वकर्मा ,विजयेंद्र सिंह राजपूत, सुश्री तारा मालवीय, स्टांप वेंडर कमलेश गोलानी इत्यादि लोगों ने बधाइयां दी है। अभी तक आदमगढ़ रसूलिया ,चंदन नगर , बुधवाड़ा, कुलामढ़ी, पंवारखेड़ा, खेड़ला, फेपरताल, ग्वालटोली, एस पी एम, आईटीआई क्षेत्र में नोटरी के कार्य के लिए नोटरी की अत्यधिक मांग पर नियुक्ति होने से जनता में भी हर्ष का विषय है। अधिवक्ता एवं नोटरी सूरज प्रकाश अग्रवाल ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके द्वारा विधिवत स्टांप शुल्क व उचित एवं सही अभिलेखन पर, शासन द्वारा निर्धारित फीस पर , देर रात्रि तक भी नोटरी की सेवाएं नागरिकों को दी जाएगी।

