दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में एक करोड़ की धोखाधड़ी कर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें आरोपी ने फरियादी को जेल जाने का भय दिखाकर यह ठगी की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सदर बाजार मदन कॉलोनी में राकेश कुमार के साथ आरोपी अंकित शर्मा आदर्श नगर निवासी ने जेल जाने का भय दिखा कर एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर ठगी की है। इस मामले में पुलिस में धारा 308 (6) 308 (7) 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है । यह मामला 15 जुलाई 2025 का बताया जा रहा है। इसको लेकर के फरियादी ने मंगलवार रात को कोतवाली में केस दर्ज कराया। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही पूरा खुलासा होगा । गौरतलब है कि ऐसे पहले भी कई मामले आ चुके हैं जिनमें जेल जाने का डर दिखाकर ठगी की गई है ।अब इस मामले में जांच चल रही है।

