
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम चीलाचौन के एकलव्य वेयरहाउस में खरीद कर रखी गई मूंग से कई क्विंटल मूंग गायब होने की खबर है। जांच होगी तो इसका जिम्मेदार कौन है पता चल सकेगा। वेयरहाउस संचालक आरती तोमर ने माखन नगर थाने में आवेदन देकर वेयरहाउस शाखा माखन नगर के प्रबंधक द्वारा षडयंत्र कर फसाने की आशंका जताई है । वेयरहाउस शाखा माखन नगर के प्रबंधक ने इससे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। एकलव्य वेयरहाउस की संचालक का आवेदन पत्र थाने में दिया गया है। संचालक का कहना है वेयरहाउस में चोरी हो गई है, जिसमें प्रबंधक द्वारा षडयंत्र रचने की बात कही गई है। जिसकी जांच कर कार्रवाई करने का आवेदन दिया है । वहीं वेयरहाउस के अधिकारियों ने भी थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। वेयरहाउस संचालक आरती तोमर के प्रतिनिधि भाई अमित तोमर जिन्हें वाट्सएप कर वेयरहाउस प्रबंधक ने मैसेज दिया था। वेयरहाउस के ताले खोले गए और स्टॉक से छेड़छाड़ की गई और षडयंत्र कर वेयरहाउस के मालिक और प्रतिनिधि को फंसाने की कोशिश की जा रही है और खुद को बचाया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार हजारों क्विंटल मूंग वेयरहाउस से गायब है।
धान खरीदी में हुआ बड़ा खेल, मिट्टी और रेत मिलाकर लगाया जा रहा चूना…….
वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी तंत्र की मिलीभगत से अमानक सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में जिला प्रशासन और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। सांगाखेड़ा स्थित बालाजी वेयरहाउस में धान के साथ बड़े पैमाने पर रेत और कचरा मिलाया गया है। जासलपुर और निमसाड़िया जैसी सहकारी समितियों के साथ मिलकर हजारों क्विंटल अमानक धान कर संग्रहण कराया है। इस संबंध में रश्मि साहू जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया था कि यदि ऐसी कोई गड़बड़ी हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी हो रही है तो उन पर कार्यवाही होगी।
इनका कहना है……
वेयरहाउस लॉजिस्टिक के रीजनल मैनेजर अतुल सोरठे से मो 93400 83968 पर बात करना चाहा लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
वहीं जिला प्रबंधक वासुदेव डवांडे से भी मोबाइल 94256 38368 पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

