नर्मदापुरम / माथुर वैश्य महिला मंडल ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर फलाहरी खिचड़ी और चूड़ी श्रृंगार सामान का वितरण किया। श्रद्धालूओं के लिए स्थानीय जय स्तम्भ चौक पर श्रीमती रेखा प्रदीप गुप्ता के निवास से वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, सचिव, कोष निरीक्षक, केन्द्रिय कार्य कारिणी सदस्य और भी अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने रेखा और शशि गुप्ता का सहयोग के लिए आभार माना। सचिव अनीता कपिल गुप्ता महिला मंडल नर्मदापुरम द्वारा उक्त जानकारी दी गई।

