दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में चोरों ने साईं हेवन सिटी और ग्लोबल लेक सिटी को अपना निशाना बनाया । गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी साईं हेवन सिटी डबल फाटक के पास घर का ताला तोड़कर पुराने सोने चांदी के जेवर पर लेकर चक्कर हो गए । वहीं बुधवार गुरुवार की दरमियानी ग्लोबल लेक सिटी हरदा बाईपास रोड से घर का ताला तोड़कर 35 हजार रुपए के जेवर चोरी हो गए । पुलिस के अनुसार साईं हेवन सिटी में आदेश कुमार यादव के घर का ताला तोड़कर 90 हजार के जेवर बदमाश उड़ा ले गए । वहीं ग्लोबल लेक सिटी में अशोक कुमार ठाकुर के घर से ताला तोड़कर 35 हजार के सोने चांदी के इस्तेमाल जेवर लेकर बदमाश रफू चक्कर हो गए । दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

