दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के राम जी बाबा मेला के गेट नंबर 2 की अंदर वाली गली से बदमाश एक सोने की चेन स्केचिंग कर भाग गए। चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। वहीं पचमढ़ी के महादेव मेले में पार्किंग में खड़ी एक कार का कांच तोड़कर बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर गए। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राम जी बाबा मेले में किरण मालवीय चौधरी कॉलोनी कोठी बाजार निवासी की अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन ले गए जिसकी कीमत डेढ़ लाख रूपए थी । वहीं पचमढ़ी में वाइन शॉप पार्किंग में शुभम चंदन गांव भरता देव रोड अमृत स्कूल के पास छिंदवाड़ा की अज्ञात बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर पर्स ले गए जिसमें सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, करधोना, पायल सहित 80 हजार का माल समेट कर ले गए। अब दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।

