एसपी, एएसपी, एसडीओपी के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस महानिदेशक ने गुम बालक बालिका दस्तयाबी में नर्मदापुरम पुलिस के कार्यों की सराहना की। प्रदेश में नाबालिग बालक बालिका दस्तयाबी में तीसरे स्थान पर रहा नर्मदापुरम रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुम नाबालिग बालिकाओं की तलाशी हेतु पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं जिले स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सायबर सेल के वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर संगठित प्रयासों के माध्यम से कुल 43 नाबालिग बच्चों 37 बालिकाएं एवं 6 बालक को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। अभियान के अन्तर्गत विशेष कार्यवाही करते हुए थाना स्टे. रोड पिपरिया द्वारा 1 बालिका को महाराष्ट्र राज्य के थाना धारुर जिला बीड से, थाना केसला द्वारा 2 बालिकाओं को कर्नाटक राज्य के थाना सोहलादेवल हल्दी से एवं पंजाब राज्य के थाना देहात जिला लुधियाना से, थाना इटारसी द्वारा 1 बालिका को हरियाणा राज्य के थाना सदर जिला गुरुग्राम से एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 1 बालिका को घेटी मंडी जंडियाल जिला अमृतसर पंजाब से दस्तयाब कर सभी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा जिला पुलिस द्वारा की गई इस संपूर्ण कार्यवाही की प्रशंसा की गयी है। नर्मदापुरम पुलिस के द्वारा की गई यह कार्यवाही संपूर्ण प्रदेश में नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयाबी में तीसरे स्थान पर रही।

