ज्वाइन डायरेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर की आईटीआई में अनियमिताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र मालवीय और विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आईटीआई में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं के संबंध में संयुक्त संचालक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, मध्य प्रदेश को एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें वहां की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया वहीं कहा गया कि प्रभारी प्राचार्य संजय टेकाम द्वारा छात्रों एवं एबीवीपी के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी की गई है। संस्थान में कोई चौकीदार नहीं है। पानी की व्यवस्था , सीसीटीवी कैमरों का अभाव , कक्षाएं समय पर नहीं लगना , सफाई नहीं होना सहित अन्य अव्यवस्थाएं हैं। इस दौरान मांग की गई जांच कर तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाया जाए। समस्याओं का समाधान 15 दिनों के अंदर नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। जिसमें नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य धनंजय चौकसे, इशिका मालवीय माही, यादव ,लवलेश गढ़वाल ,कैम्पस अध्यक्ष विवेक पटेल, कृष्ण वंशकार, यशवंत वर्मा, युवराज यादव, अनुज चौरे ,अंशुल सिंघानिया हर्ष अहिरवार, अनुज पासी, अमित गोलियां आदि बड़ी संख्या विद्यार्थी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

