पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सिवनी मालवा थाना अंतर्गत हथनापुर स्थित कीर ढाबे के पास गुरुवार को पुलिया के नीचे बाइक सहित तीन युवकों के शव ग्रामीणों ने देखे। उन्होंने तुरंत 112 को सूचना दी और फिर आगे की कार्रवाई हुई । सिवनी मालवा थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि तीन युवक अपने आप ही पुलिया के नीचे गिर गए और मौके पर उनकी मौत हो गई । बताया जाता है कि सिवनी मालवा के हथनापुर स्थित कीर ढाबे के पास यह हादसा हुआ । बाइक पुलिया के नीचे गिर गई और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई । अब पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद किए। बताया जाता है कि नितिन रैकवार, राहुल जाट और राकेश गौर के रूप में मृतकों की पहचान हुई है । यह खेती-बाड़ी सहित अन्य काम करते हैं। तीनों सिवनी मालवा के ही निवासी हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। अब पुलिस निरीक्षण कर रही है ।
इनका कहना है
तीन युवक के हथनापुर स्थित ढाबे के पास पुलिया के नीचे बाइक सहित शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया । युवक अपने आप ही पुलिया के नीचे गिर गए थे।
सुधाकर बारस्कर
थाना प्रभारी सिवनी मालवा

