

नर्मदापुरम / विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ी नर्मदापुरम के विशेष सहयोग से तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के रैपेट्री अनुदान अंतर्गत कथकनृत्य, लोकनृत्य एवं गायन की कार्यशाला दिनांक 07 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम द्वारा किया जा गया। इसमें स्कूल के छात्र छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य कथक के साथ साथ हस्त मुद्राएं, भाव भंगिमाएं व अभिव्यक्ति की विधिवत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गई। साथ ही लोकनृत्य एवं गायन के बारे में भी विस्तार से बताया एवं सिखाया गया। त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य एकेडमी लखनऊ से आमंत्रित प्रशिक्षक तनुजा ओली सनवाल, नीलम जोशी एवं निकिता गोस्वामी द्वारा ये प्रशिक्षण दिया गया। विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल, मालाखेड़ी, नर्मदापुरम के सहयोग से विद्यालय परिसर में की जाने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य एवं गायन व अभिनय में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित करना है। स्कूल की डायरेक्टर/प्राचार्य डॉ. मधुबाला वर्मा के विशेष सहयोग से ये कार्यशाला सभी छात्र छात्राओं के साथ बहुत ही अच्छे से सम्पन्न की गई। सभी आमंत्रित अथिति प्रशिक्षकों का शाल श्रीफल एवं नर्मदा जी का चित्र भेंट देकर सम्मान किया गया तथा साथी संस्था द्वारा स्कूल की डायरेक्टर/प्राचार्य डॉ. मधुबाला वर्मा का भी सम्मान किया गया। इसके उपरांत प्रतिभागी सभी छात्र छात्राओं एवं स्कूल के सभी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संस्था द्वारा प्राचार्य एवं समस्त स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

