दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
सोहागपुर के ग्राम मांछा निवासी सुनील लोधी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पिता कमल सिंह लोधी चारा काटने बसंत के खेत पहुंचे थे। दोपहर करीबन तीन बजे तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों के साथ गांव में ढूंढने के लिए निकले रात्रि करीबन 9:00 बजे पिता कमल सिंह बसंत के खेत में पड़े मिले जिनके दाहिने हाथ में चारा काटने का दांतरा था जो बाजू में पड़ी बिजली की डोरी से चिपका हुआ था। पुलिस ने बताया कि वे अचेत अवस्था में थे। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोहागपुर लेकर आए जहां डॉक्टरों ने कमल सिंह को मृत बताया। सुनील की मृत्यु चारा काटने के दौरान लोहे का दांतरा बिजली के तार से चिपकने से करंट लगने से मृत्यु हो गई है रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस जांच कर रही है।
