सिर में मारा था बका
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पिपरिया थाने में नवीन उर्फ कल्लू अहिरवार
ने रिपोर्ट किया कि वह और उसके चाचा का लड़का करण अहिरवार मिले और दोनों पैदल घर आने लगे। आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार अपने घर के सामने खड़ा था जो पुरानी लड़ाई की बात को लेकर नवीन और करण अहिरवार को गाली गलौज करने लगा। करण अहिरवार ने नवीन को वहां से चलने का बोलने पर धर्मेन्द्र अहिरवार धारदार बका लेकर आया और करण अहिरवार को जान से मारने की नियत से करण के सिर मे बका मार दिया। जिससे करण को सिर मे गंभीर चोट आई। नवीन बचाने गया तो धर्मेन्द्र अहिरवार ने उसका की गला पकड़ लिया। मामला विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार निवासी गांधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया को अभिरक्षा में लेकर आरोपी से घटना मे प्रयुक्त लोहे का धारदार बका जप्त करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। इसमें मुख्य भूमिक निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. अरुण जुदेव, प्र.आर. पूनम चौधरी, आर. ललित हर्णे, आर. मोहसीन खान, आर. अतुल विश्वकर्मा की रही।

