दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर के राम जी बाबा मंदिर के गेट के सामने से दीपक नामक युवक की मोटरसाइकिल बदमाश उठाकर ले गए। मोटरसाइकिल की कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। वहीं शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत शुक्रवार शनिवार की दरमियानी अज्ञात बदमाशों ने एक घर से सोने चांदी के 2 लाख 55 हजार के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम नानूपुरा थाना पथरोटा में अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार शनिवार की दरमियानी घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गए । पुलिस जांच कर रही है।
