सजी झांकियां, झूमे अघोरी बाबा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार को पचमढ़ी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन व केंट सीईओ राहुल गजभिए ने हरी झंडी दिखाकर पचमढ़ी महोत्सव एवं आकर्षक कार्निवाल का शुभारंभ किया। आकर्षक कार्निवाल को देखकर पचमढ़ी आए हुए पर्यटक एवं सैलानियों एवं सभी लोगों ने कार्निवाल में भारी उत्साह से सम्मिलित होकर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। डमरु, शंख और आकर्षक नृत्य से झूम उठे अघोरी बाबा। पचमढ़ी महोत्सव 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें आकर्षक लोक नृत्य, गीत संगीत, शास्त्री नृत्य, बॉलीवुड प्रस्तुतियां बॉलीवुड डांस प्रस्तुति, आर्मी बैंड पचमढ़ी द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। देर शाम सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी पचमढ़ी पहुंचे और डमरू, ढोल ताशा बजाकर कार्निवाल में आए कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। कार्निवाल को शिव बारात की थीम पर निकाला गया जिसमें सैकड़ों पर्यटकों ने भाग लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने भी पर्यटकों के साथ कार्निवाल में उज्जैन के डमरु ग्रुप के साथ नृत्य किया और डमरू और झांझ मंजीरा बजाया। कार्निवाल में आकर्षण के मुख्य केंद्र ड्रैगन, शिव बारात, नंदी आदि योगी की मूर्ति, उज्जैन के डमरु नृत्य ग्रुप और झांकियां थीं। साथ ही गोरिल्ला, सफेद भालू, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ढोल ताशा से लेकर आदिवासी नृत्य, विंटेज कार और अन्य ने पर्यटकों और सैलानियों का मन मोह लिया बच्चों के लिए तो विशेष तौर पर यह आकर्षण का केंद्र था जिसका पचमढ़ी के लोगों ने पर्यटकों के साथ जमकर लुफ्त उठाया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में होंगे अनेक कार्यक्रम
सारेगामा इंडियन आइडल लिटिल चैंप आदि स्पर्धा में भाग लेने वाली वैशाली रैकवार भी अपने गीतों की प्रस्तुति देंगी। 28 दिसंबर को आर्मी बैंड के द्वारा आकर्षक धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर विवा डांस ग्रुप द्वारा डांस प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही वर्सेटाइल सिंगर अनिल नगरुरकर व विनती सिंह एवं दिव्यांश वर्मा द्वारा भी अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। 29 दिसंबर को बॉलीवुड डांस की प्रस्तुति होगी साथ ही सारेगामा विनर इशिता विश्वकर्मा एवं वॉइस ऑफ इंडिया प्रेम दीपांशी राक्शी अपने गीतो की प्रस्तुति देंगी।

