दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर में दीपावली त्योहार के शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में शहर में एसडीएम नर्मदापुरम, सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम एवं सीएमओ नगर पालिका के साथ विस्फोटक पदार्थ पटाखे के अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही कर ग्वालटोली नर्मदापुरम से 8 कार्टून में भरे अवैध फटाखे जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि संजय नगर ग्वालटोली में गुरुदेव चौधरी पिता स्व. भागीरथ चौधरी उम्र 43 साल निवासी- लखन किराने के सामने वाली गली संजय नगर ग्वालटोली का अपने घर में अवैध रूप से पटाखे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित अवस्था में रखा है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते अवैध रूप से भंडारण किए हुए विस्फोटक पदार्थ पटाखों से भरे 8 कार्टून पटाखे कीमती करीब 60,000 रुपये के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की गई है। भोपाल तिराहा नर्मदापुरम पर एक 3 चक्का लोडिंग ऑटो में फटाखों से भरे 9 कार्टून कीमती करीब 30,000 रुपए को आरोपी देवदास पिता रामविलास हरियाले उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ला हाल मुकाम संजय नगर ग्वालटोली नर्मदापुरम एवं धर्मेंद्र पिता नर्मदा प्रसाद मालवी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर हाल मुकाम हर्षित नगर रसूलिया नर्मदापुरम द्वारा अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर दोनों के कब्जे से पटाखों से भरे 9 कार्टून एवं तीन चक्का लोडिंग ऑटो जप्त कर विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।

