दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम चांदोन निवासी एक युवक के साथ शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। ट्रेडिंग के नाम पर 20 प्रतिशत का प्रॉफिट देने का झांसा देकर 6 लाख 93000 खाते से खाली कर दिए। पुलिस ने धारा 318 (2)319 (2) बीएनएस 66-डी आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर पथरोटा थाना प्रभारी संजीव जी ने बताया कि युवक अजय गालर चांदोन निवासी के साथ अज्ञात लोगों ने ट्रेडिंग के मामले को लेकर धोखाधड़ी कर दी। पुलिस के अनुसार ट्रेडिंग कंपनी से एक लड़की का फोन युवक के पास आया और 20 प्रतिशत प्रॉफिट का झांसा देकर 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए युवक के खाते में 90 ठगों ने वापस दिए जिससे युवक को 40 हजार का प्रॉफिट हुआ। इसके बाद 22 हजार और आ गए। इसके बाद उन्होंने 10 लाख डालने की बात कही तब वहां से डेढ़ लाख रुपए खाते में आ गए । युवक रुपए डालता गया और फायदा मिलता गया लेकिन युवक ने एक साथ 6 लाख 93000 डाल दिए और फिर बैलेंस जीरो बता दिया और खाते से पैसे उड़ा दिए। अब इस मामले में साइबर पुलिस जांच करने में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

