
नर्मदापुरम / पुण्य सलिला माँ ताप्ती के उदगम स्थल मुलताई में अखिल भारतीय कवि समागम, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक किशोर करैया “केप्टिन” ने बताया कि 28 दिसम्बर 2024 रविवार को पुण्य सलिला मां ताप्ती के तट पर स्थित मुलताई में नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम एवं वागेश्वरी साहित्य परिषद मुलताई के संयुक्त तत्वाधान में स्व. मदन सोनी (मोरखा), स्व. वसंत मिरासे (बैतूल), स्व. पंछीलाल बेले (बड़गांव) की पावन स्मृति में देश के विभिन्न प्रांतों से 75 कवियों की प्रस्तुति होगी। इस अवसर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक दीपक साहू ने बताया की आयोजन की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त ग़ज़लकार कुमार नितेश ‘नैश’ (भोपाल) और मुख्य अतिथि देवकृष्ण व्यास देवास तथा विशिष्ट अतिथि के रुप मे जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा।

