
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर दिन रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम विष्णु बाग गार्डन (महेश पाण्डेय का गार्डन) ग्वालटोली में दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होगा एवं कांग्रेसजन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी कमलेश बाथरे अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम द्वारा दी गई।

