
नर्मदापुरम / शुक्रवार को वीर बाल दिवस को सभी आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में खनिज विभाग के अधिकारी देवेश मरकाम द्वारा शहरी परियोजना के सेक्टर 01 के आंगनवाड़ी केंद्र 22 में बच्चों के साथ मनाया गया। बच्चों को ढेर सारे खिलौने, हाथी झूले, पजल्स गेम, रिंग गेम, म्यूजिक गेम, abcd पजल्स गेम आदि खिलौने प्रदाय किए गए। सभी बच्चों को चॉकलेट भी वितरण की, बच्चों के बीच गीत कहानी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें बच्चों ने अति उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, खनिज विभाग से आए अधिकारी प्र. खनिज निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते, हेमंत राज एवं कार्यकर्ता सुश्री शबनम बानो, सहायिका सरोज रैकवार एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

