
नर्मदापुरम / जिला स्तरीय अंडर 18 बालक वर्ग स्वर्गीय अनिल परते ट्रॉफी में दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर खेला गया । नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि बैतूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई हरदा टीम 105 रनों पर धाराशाई हो गई और बैतूल ने 41 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बैतूल ने हिमांशु चंडोकर के 168 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 272 रनों पर सात विकेट बनाए। मैच में नतीजा निकलते नहीं दिखाई देने पर अंपायर ने बैतूल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया। हिमांशु चंडोकर को शानदार 168 रनों की पारी के लिए और विवेक बघेल को 6 विकेट के लिए संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुना गया मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफ़डे, जूनियर सिलेक्शन कमेटी मेंबर शफीक खान सहित अंपायर नितेश राजपूत, विष्णु बौरासी एवं स्कोरर मनोहर बिल्थरिया और ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

