
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नर्मदापुरम की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मालक पटेल की अध्यक्षता में तथा राजीव कुमार शर्मा (प्रांतीय सह संगठन मंत्री एवं संभाग प्रभारी) के विशेष आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में संपन्न हुई। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा की गई। जिला इकाई द्वारा मुख्य अतिथि श्री शर्मा का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। पुनः संभागीय संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर ओ पी रघुवंशी संभागीय संगठन मंत्री एवं संभागीय सहसंगठन मंत्री नवीन पटेल का भी शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मालकजी पटेल ने बैठक का एजेंडा रखते हुए बताया कि प्रत्येक 8 विद्यालयों पर एक मंडल रचना, हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजक का निर्धारण तथा आगामी कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम को सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि मंडल रचना से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया तथा विद्यालयों में जाकर धन्यवाद ज्ञापन किए जाने की जानकारी दी। बैठक में ई-अटेंडेंस एवं जनजातीय कार्य विभाग के ई-पोर्टल पर तकनीकी कारणों से उपस्थिति दर्ज न होने पर वेतन न रोके जाने की प्रमुख मांग रखी गई। सर्वसम्मति से कोमल सिंह कुर्मी को जिला सह संगठन मंत्री एवं हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ का संयोजक तथा संतोष कुमार शर्मा एवं महेश कुमार रैकवार को सह-संयोजक नियुक्त किया गया एवं उनका पुष्पहार से स्वागत किया।
बैठक में मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में….
राजीव कुमार शर्मा (प्रांतीय सह संगठन मंत्री), ओ. पी. रघुवंशी (संभागीय संगठन मंत्री), के. के. मालवीय (संभागीय अध्यक्ष),
मालकजी पटेल (जिला अध्यक्ष), अशोक कुमार बिल्लारे (प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल, आंचलखेड़ा) तथा अशोक कुमार यादव (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राजेश कुमार संकुले (जिला कोषाध्यक्ष), राजेश चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), रामगोपाल पटेल, आर. एस. कुमरे, जयशंकर शुक्ला एवं प्रदीप सिंह पटेल (कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।
बनखेड़ी विकासखंड से रामप्रसाद पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं राम कृपाल दुबे (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पिपरिया) उपस्थित रहे। सोहागपुर विकासखंड से रतनसिंह राजपूत (ब्लॉक अध्यक्ष), उमेश कुमार श्रीवास्तव (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), रामनरेश सिंह (तहसील अध्यक्ष), भाई आम्रवंशी (नगर इकाई अध्यक्ष) एवं बी. पी. ब्रह्मवंशी (नगर इकाई कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे। माखन नगर विकासखंड से सेवकराम इवने (ब्लॉक अध्यक्ष), ललित सोनी (तहसील अध्यक्ष), समदर्शी सोनी (ब्लॉक सचिव), तुलसीराम यादव एवं अशोक मिश्र उपस्थित रहे। होशंगाबाद विकासखंड से महेश कुमार रायकवार, श्रीमती विशाखा ठाकुर, श्रीमती ममता चौरै (तहसील कोषाध्यक्ष), प्रफुल्ल सैनी (विकासखंड सचिव) एवं गिरधारी लाल चौरे उपस्थित रहे। केसला विकासखंड से अतुल दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष), बलराम यादव (तहसील अध्यक्ष) एवं कोमलसिंह कुर्मी (पूर्व जिला सचिव) उपस्थित रहे। सिवनी मालवा विकासखंड से ओ. पी. रघुवंशी (संभागीय संगठन मंत्री), श्यामसुंदर रघुवंशी (ब्लॉक अध्यक्ष), संतोष कुमार शर्मा एवं राम संजीवनी यादव पूरे समय बैठक में उपस्थित रहे।

