

नर्मदापुरम / जिला युवा कांग्रेस की नवनिर्बाचित कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को वाटिका पैलेस में आयोजित की गईं। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे चुनाव के पहले जनता से किए थे वह नहीं निभाए हैं, इसके लिए हम युवा कांग्रेस के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जो कि प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत में चौपाल लगाकर प्रत्येक मतदाताओं से बात करेंगे । भाजपा ने 2023 के संकल्प पत्र में प्रत्येक परिवार में काम से कम एक रोजगार का वचन दिया था जो कि पूरा नहीं हुआ है। लाडली बहनों को ₹3000 प्रति माह देने का वादा किया था लेकिन अभी तक ₹1500 प्रति माह ही दे रहे हैं एवं अन्य बातों को जो आज तक पूरे नहीं किए हैं उसे लेकर हम जनता के बीच जाएंगे, यह अभियान आने वाले चुनाव तक जारी रहेगा। इस अवसर युवा कोंग्रेस प्रदेश महासचिव प्रभारी राहुल ठाकुर, जिलाध्यक्ष हर्ष कटकवार, नगराध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, सुरेखा शाह, रोहित राठौरिया, शम्मी जायसवाल, गोल्डी चौधरी, अर्पित तिवारी, विकास सिंह, अजय ठाकुर, गुफरान अंसारी, अनुज कटकवार, आयुष्मान अवस्थी, कमलेश साहू, क़ादिर खान, ललित पटेल एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

