

बड़वाह / सत्य वीर तेजाजी महाराज की जय घोष के साथ दानदाता आशा तुलसीराम (सुरा) ग्राम दूधिया जिला इंदौर के द्वारा जाट समाज बड़वाह को धर्मशाला में भवन निर्माण हेतु चार लाख ग्यारह सौ रुपए की नगद राशि समाज अध्यक्ष जयसिंह राठी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ककरालिया सचिव उदयसिंह राठी, कोषाध्यक्ष अजय डिटेल राष्ट्रीय जाट महासभा भारत, नगर अध्यक्ष मंगलेश जाट सहित समाजनों को भेट की गई।
*दानदाता दंपति का समाज जनों ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया*
अध्यक्ष जयसिंह राठी ने बताया कि मेरी बड़ी बहन जीजा आशा तुलसीराम (सुरा) ग्राम दूधिया वालो ने जाट मोहल्ला स्थित जाट समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु प्रथम दानदाता दंपति का उदयसिंह राठी के निवास पर जाट समाज बंधुओं के द्वारा पुष्प माला शाल श्रीफल मिठाई खिलाकर उनके द्वारा समाज को भवन निर्माण हेतु चार लाख ग्यारह सौ रुपए की नगद राशि समाज को दिए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बलदेव ढककरवाल, हरिसिंह नाशना, गोपाल नाशना, हरिसिंह डिडेल, मोहन मावलिया, बलवीर राठी, विजय राठी, चतुर्भुज नाशना, गौरीशंकर भंभूरिया, गणेश ककरालिया, अजय राठी, राकेश मावलिया, आदित्य राठी, प्रतीक डिडेल, जीत राठी, गौरव गाडुदिया सहित अन्य समाजगण मौजूद थे।

