

नर्मदापुरम / दिनांक 19/12/2025 को फरियादी मधू कुमार पिता रामगोपाल मेहरा निवासी कन्हवार द्वारा अपने 32 वर्षीय भाई राधेश्याम पिता रामगोपाल मेहरा निवासी रामविलास कालोनी पिपरिया की थाना पिपरिया मे गुमसूदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान परिजनों के कथन लेख किए गए दिनांक 21/12/2025 को फरियादी के भाई सुरेश पिता रामगोपाल मेहरा ने बताया कि उसके भाई की मोटरसाइकिल MP 20 KM 2342 को गाँव का सनमान बाल्मीकि चला रहा है और बरेली तरफ लेकर गया है। शंका होने पर सनमान बाल्मीकि की तलाश हेतु टीम रवाना की गई। मृतक राधेश्याम मेहरा के गुम होने के दिनांक से ही सनमान बाल्मीकि का मोबाइल नंबर बंद था और वह अपने घर पर भी उपस्थित नहीं था। दिनांक 23/12/2025 को रेलवे ब्रिज के नीचे एक अज्ञात शव की सूचना प्राप्त हुई। अज्ञात शव की पहचान पूर्व से गुम राधेश्याम पिता रामगोपाल मेहरा के रूप में की गई। जिसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे, जिसे मार कर शव को छुपाने के उद्देश्य से नाले में फेंका गया था। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अभिषेक राजन द्वारा अनुविभागिय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव के नेतृत्व मे अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य व cctv फुटेज की सहायता से संदेही सनमान पिता सूरत बाल्मीकि को टीम द्वारा पकड़ कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई, तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार करना बताया। आरोपी से हत्या का कारण पूछा तो उसने बताया कि मृतक राधेश्याम मेहरा मेरी पत्नी से बात करता था और मुझे उनके अवैध संबंध होने की शंका थी इसीलिए दिनांक 18/12/2025 के करीब दोपहर 01.00 बजे जब राधेश्याम खाद लेने जा रहा था तो आरोपी उसे शराब पीने के बहाने अपने कुचबंदिया मोहल्ला स्थित किराये के मकान मे ले गया और दोनों ने शराब पी जैसे ही राधेश्याम को नशा हुआ, आरोपी सनमान ने लकड़ी चीरने की छेनी से मृतक के गर्दन पर तीन वार किए, जिससे राधेश्याम की मौत हो गई। हत्या करने के उपरांत आरोपी ने एक वीडियो बनाया जिसमे मृतक को दिखाते हुए स्वयं की पत्नी को धमकी दी कि तेरा भी यही हाल करूंगा। घटना कारित करने के बाद लाश को गद्दे और पन्नी से ढककर आरोपी कन्हवार स्थित अपने ससुराल चला गया। वहाँ जाने के उपरांत पुनः आरोपी रात 12.00 बजे वापस लाश को ठिकाने लगाने लौटा और एक हाथ ठेले मे रखकर लाश को पास ही ढलान पर स्थित नाले में फेंक दिया। लाश को फेंकने के बाद आरोपी ने घटना स्थल को पानी से धो दिया और मृतक की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया और मृतक का मोबाइल झील पिपरिया में फेंक दिया। संदेह होने पर मोटरसाइकिल भी झील के पास छुपाकर फरार हो गया। विवेचना के दौरान आरोपी का मोबाइल जिसमे घटना से संबंधित वीडियो है, जप्त किया गया है। आरोपी की निशादेही पर मृतक की मोटरसाइकिल, हाथ ठेला व हत्या में प्रयुक्त छेनी जप्त कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
नाम आरोपी – सनमान बाल्मिकी पिता सूरज बाल्मिकी उम्र 23 साल निवासी ग्राम अंडोल जिला रायसेन हाल निवासी पप्पू कुचबंदिया का किराये का मकान कुचबंदिया मोह अम्बेडकर वार्ड पिपरिया।
उक्त कार्यवाही में प्रमुख भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उनि मानिक सिंह बट्टी, उनि भागचंद धुर्वे, सउनि सुशील कुशवाहा, सउनि ओमप्रकाश ठाकुर, प्र. आर. महेंद्र गौर, प्र. आर. प्रकाशचंद खेमरिया, प्र. आर. अरुण जुदेव, प्र. आर. पूनमचंद, प्र. आर. योगेश यादव, आर. प्रतीक साहू, आर. मोहसिन, आर. शिवम वर्मा, आर. हेमंत पटेल, आर. अमरदास, आर. गुरुप्रसाद, आर. प्रदीप सोनी, आर. अतुल, महिला आर. श्यामा धुर्वे, आर चालक राधेश्याम, साइबर सेल नर्मदापुरम आर प्रशांत राजपूत की रही।

