
नर्मदापुरम / आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवासीय क्षेत्रों में पटाखों एवं आतिशबाजी के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संजय नगर, ग्वालटोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आवासीय क्षेत्र में रखी पटाखों एवं आतिशबाजी की 8 पेटियां जब्त की गईं। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा बडोले, थाना प्रभारी कोतवाली गौरव बुंदेला सहित राजस्व एवं नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवासीय क्षेत्रों में पटाखों के अवैध भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण एवं निर्माण पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल रूप से संबंधितों के विरुद्ध नियम अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

