पर्यटन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रमों से होगा भव्य महोत्सव
29 दिसम्बर तक होंगे आर्केस्ट्रा, नृत्य, मिमिक्री सहित अनेक आयोजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में पचमढ़ी महोत्सव का भव्य आयोजन कल 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद और साडा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 29 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें मनोरंजन के सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। वॉलीवुड सिंगर, टीवी में चल रहे विभिन्न सीरियलों सारेगामा, इंडियन आइडियल के कलाकार हास्य और मिमिक्री कलाकार, मैजिशियन, डांस ग्रुप एवं आर्मी बेंड पचमढ़ी की आकर्षक एवं प्रस्तुति दी जाएगी । इसके साथ ही भव्य कार्निवाल का शुभारंभ आदिवासी नृत्य , शिव बारात, डांस , , डमरू , महाराष्ट्रीयन ढोल शंख, क्रिसमस, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और पचमढ़ी की झांकी के साथ होगा। कार्निवाल का शुभारंभ सीएम राइस स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर से भ्रमण कर वापस पचमढ़ी महोत्सव ग्राउंड पर ही समाप्त होगा। इस कार्निवाल में शिव बारात, क्रिसमस, आदिवासी नृत्य, प्रस्तुति एवं अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा पचमढ़ी के प्रमुख स्थानों पर प्रस्तुति दी जाएगी।
कल आर्केस्ट्रा के साथ होगा बॉलीवुड नृत्य
कल 26 दिसंबर को उद्घाटन समारोह गणेश वंदना के साथ होगा। साथ ही ऑर्केस्ट्रा संगीतकारों की टीम द्वारा बॉलीवुड नृत्य प्रदर्शन होगा। वैशाली रैकवार, अखिलेश तिवारी, जतिन श्रॉफ और शिवम द्वारा नए पुराने गानों की प्रस्तुति दी जाएगी।
27 दिसंबर को होगी आर्मी बैंड की शानदार प्रस्तुति
इसके साथ ही 27 दिसंबर को ऑर्केस्ट्रा संगीतकारों की टीम द्वारा बॉलीवुड नृत्य प्रदर्शन एवं स्टैंडअप कॉमेडी और मैजिशियन कार्यक्रम आयोजित होगा। गायिका पूजा ठाकरे द्वारा इंडियन आइडल फेम और बहुमुखी कलाकार गायिका द्वारा नए गानों की प्रस्तुति दी जाएगी।
28 दिसंबर को हास्य और मिमिक्री से हंसेंगे लोग
28 दिसंबर को सह-गायकों के साथ प्रसिद्ध गायक अतुल पंडित द्वारा प्रस्तुति, नृत्य मंडली का प्रदर्शन और ऑर्केस्ट्रा संगीतकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत एवं पर्यटकों के मनोरंजन के लिए होगा सभी प्रकार की प्रस्तुतियां – हास्य कलाकार/मिमिक्री कलाकार की प्रस्तुति होगी।
चौथे दिन इशिता विश्वकर्मा सदाबहार गाने की देगी प्रस्तुति
वहीं चौथे दिन सारेगामा की फाइनलिस्ट इशिता विश्वकर्मा सदाबहार गानों की प्रस्तुति देंगी। साथ ही विनती सिंह और दिव्यांश वर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। नृत्य मंडली का प्रदर्शन होगा। समकालीन शास्त्रीय नृत्यांगना हृतंभरा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 80 और 90 के दशक की धुन अनिल नगरुर कर द्वारा प्रस्तुति होगी। वहीं गायक दिव्यांश वर्मा द्वारा प्रस्तुति होगी।

