तुलसी नगर और पांजरा कला के टावर पर धावा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ बाबई रोड स्थित तुलसी नगर और ग्राम पांजरा कला की साइड से बदमाशों ने रिलायंस जिओ के वाटर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बीबीयू और एस एफ पी केबल चुराकर रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बाबई रोड तुलसी नगर और पांजरा कला की साइड से अज्ञात बदमाशों ने रिलायंस जिओ के वाटर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण BBU (बेस बैंड यूनिट) के एक एक और SFP (स्मॉल फॉर्म-फैक्टर प्लगेबल) के 10-10 नग चुरा ले गए। दोनों स्थानों की साइट से चोरी कर बदमाश भाग निकले। इसको लेकर कंचन सिंह साईं बाबा कॉलोनी मालाखेड़ी निवासी ने मामला दर्ज कराया । अब पुलिस जांच कर रही है । वहीं इसके पहले भी इंदिरा चौक के पास से बदमाशों ने एसी आउटडोर पार्टस चोरी कर ले गए थे जिनकी कीमत 90 हजार रुपए थी। इसको लेकर अब पुलिस जांच कर रही है।
