
नर्मदापुरम / समेरिटंस आईसीएसई पिपरिया में सांस्कृतिक आयोजन धरोहर का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल, संकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर निरंजन वैष्णव, समाजसेवी सुखदेव कलोटी उपस्थित रहे।

