हाईवे पर बैठे थे लोग
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत चक्का जाम करने वालों आधा दर्शन से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों तवा पुल के पास लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया गया था। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए थे कि ऐसे व्यक्ति की पहचान की जाए और फिर वैधानिक कार्रवाई हो । ज्ञात होगी दोहरे जघन्य हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर यह चक्का जाम किया था। इससे इससे यातायात प्रभावित हुआ था और लोगों को परेशानी हुई थी। माखन नगर पुलिस ने तवा पुल के पास रोड पर हाईवे जाम करने को वालों पर फरियादी नरेश कुमार पथोरिया ग्राम मड़ावन की शिकायत पर आरोपी इंदल डोंगरवाड़ा , सोलू कीर, विनेश कीर, दीपक कीर, राजू कीर, अमर सिंह लोधी मनवाड़ा, राजा कीर निमसाड़िया , जीतू कीर रजोन, प्रमोद की गुराड़िया और मोती सहित अन्य लोगों पर धारा 126 ( 2) 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 19 दिसंबर की थी और मंगलवार को मामला दर्ज कर पुलिस ने जाऊ शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने दिए थे वैधानिक कार्यवाही के निर्देश
जिले में चक्काजाम की बढ़ रही घटनाओं एवं उनसे आमजनों को हो रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संबंध में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस संबंध में विगत 5 वर्षों में चक्काजाम की घटनाओं में सम्मिलित नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें बाउंड ओवर कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। चक्काजाम की प्रत्येक घटना की संपूर्ण विडियोग्राफी करते हुए इनमें सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

