

नर्मदापुरम / श्री तारण तरण जैन चैत्यालय की मात्रशक्तियाँ जो पिछले 4 माह से आध्यात्मिक राह पर चल रही है। तारण समाज की वरिष्ठ धार्मिक शिक्षिका श्रीमति विधा के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में विगत 4 माह से 52 वर्णमाला पर बने धार्मिक प्रशनों के उत्तर लिखकर दे रही है एवं श्री समय सार का वाचन भी करती है। वुधवार को सभी महिलाओ का रिज़ल्ट प्रदान कर सभी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार नीरजा फौजदार द्दारा प्रदान किये गये। श्री तारण तरण जैन चैत्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज की प्रभुत्व महिलाये उपस्थित रहीं। तारण महिला की अध्यक्ष श्रीमति गीता जैन, श्रीमति गुणमाला गिल्ला, श्रीमति सुषमा दिगम्बर, श्रीमति रजनी जैन, श्रीमति विजय रानी गिल्ला, श्रीमति अलका गिल्ला, श्रीमति उदयरानी जैन, श्रीमति उर्मिला जैन धार्मिक प्रतियोगिता में प्रतियोगी रही। अर्चना सुबोध जैन, राखी अजय जैन, वर्षा जैन, नीता गिल्ला, निधी जैन, संगीता बड़कुल, वर्षा राहुल जैन, रागनी जैन, अंजली गिल्ला, खुश्बू मंहत, अरमान जैन, अमिता जैन, वर्षा अर्पित जैन, मंगला जैन, प्रिया जैन आदि उपस्थित रही। सभी ने समापन पर बेदी जी के समक्ष णमोकार मंत्र का पाठ किया।

